वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट में छात्र छात्राओं की फेयरवेल पार्टी 2025 का शानदार आयोजन अशोका परिसर के मैदान में आयोजित हुआ अपने कोर्स की समाप्ति की खुशी छात्र छात्राओं में दिख रही थी सभी छात्र छात्राओं का कालेज परिसर में तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया । बिछडने से पहले छात्र छात्राओं ने कालेज परिसर में बिताए अपने समय को यादों में रखने के लिए हर तरफ मोबाइल कैमरों में खुद को अपने मि़त्रों के साथ कैद किया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य , वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्य , डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ,डायरेक्टर फार्मेसी डा0 बृजेश सिंह , अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रिंसिपल डा0 शिरीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया इस दौरान कालेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुुरुआत सरस्वती वंदना से हुई उसके पश्चात् संचालन कर रही छात्राओं आदिति और सौम्या ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी । छात्रों के युगल गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हुआ छात्रों के वार्षिक क्रियाकलापों की वीडियो प्रस्तुति की गयी । छात्राओं ने फिल्मी गानों पर युगल नृत्य के बाद छात्र छात्राओं ने आधुनिक परिधानों में रैंप वाक का पहले राउण्ड प्रस्तुत किया ,रैपिड फायर ओपन माईक कंफ्युजन में छात्रों से उनके विद्यार्थी जीवन से संबंधित अब तक के सफर के बारे में सवाल जवाब हुए इसके बाद छात्रों ने फिल्मी मिक्स गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किए ,दूसरे राउण्ड में टैलेण्ट हण्ट ,हेडफोन म्युजिक गेम में लिप्सिंग को देखकर गाने के बोल बताने वाले छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया । स्किट परफार्मेंस और ग्रुप डांस के बाद पुरष्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मि0 फेयरवेल बी-कॉम के शिखर शर्मा ,मिस फेयरवेल बीबीए की संजना गिरि को चुना गया इसके अलावा बेस्ट परफार्मर ई0ई0 के छात्र विभूति ,मिस ईव एम0बी0ए0 की छात्रा इंशा शाहिद ,मिस्टर हैण्डसम सी0एस0 के छात्र आषीष और बेस्ट ड्यु के लिए बी0 फार्म के देव और बी0बी0ए की रिया को चुना गया छात्रों को पुरष्कृत करने के बाद चेयरमैन अशोका ई0 अंकित मौर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है जब आप अपने कालेज की पढाई खत्म करके अपनी भविष्य की जिम्मेदारियों को संभालेंगे और बीते समय को जब याद करेंगे वो सारी बातें आपको याद आएंगी आपने कालेज परिसर में कैफेटेरिया में जहां जहां अपनी यादों को संजोया है वो हमेशा आपको एक सुखद एहसास कराएंगी जब भी आप इन लम्हों को देखेंगे आपको बहुत खुषी होगी इसी के साथ हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन पंकज कुमार श्रीवास्तव और सह संयोजिका डा0 शालिनी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन छात्रा रिद्धिमा मिश्रा ने किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….