Breaking News

मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्त्रीनगर गाजीपुर में मना नर्सिंग-डे, बोलीं डा. बीती सिंह- समाज की रीढ़ हैं नर्स

गाजीपुर। मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्‍त्रीनगर गाजीपुर में सोमवार को धूमधाम के साथ अंतरराष्‍ट्रीय नर्सिंग-डे मनाया गया। इस अवसर पर मां कवलपती हास्पिटल की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह ने केक काटकर नर्सों को बधाई दी और सभी नर्सों को उपहार देकर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर उन्‍होने कहा कि नर्सें हमारी समाज की रीढ़ हैं वह दिन-रात बिना थके, बिना रुके मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। चाहे वह अस्‍पताल हो चाहे आपदा की स्थिति हो नर्सें सबसे आगे खड़ी रहती हैं। नर्सों की करुणा, सेवा भावना और समर्पण अद्वितीय है। आज का दिन हम सबको याद दिलाया है कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवा में नर्सों का अमूल्‍य योगदान है। उनके कार्य का सबसे आदर करना चाहिये।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …