Breaking News

सोनभद्र: ट्रक से कुचलकर पति-पत्नी की मौत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत कलक्ट्रेट गेट के सामने गुरुवार की सुबह ट्रक से कुचलकर पति-पत्नी की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे को हल्की चोट आई है। लड़के की 29 मई को शादी है। दर्दनाक घटना से खुशियों का माहौल गम में बदल गया। बताया जा रहा है कि कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी अमृत उराव (75) उनकी पत्नी मंटोरनी देवी (70) अपने पुत्र धर्मेंद्र (30) के साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज आए हुए थे। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह रॉबर्ट्सगंज स्थित मिशन अस्पताल में पिता की आंख दिखाने के लिए लेकर आया हुआ था। इसके बाद वह किसी काम से माता-पिता को लेकर कलक्ट्रेट की तरफ जा रहा था। कलक्ट्रेट गेट के सामने रोड क्रॉस करते समय हाईवा (ट्रक) की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक पर सवार माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पीछे से टक्कर मारने के कारण बाइक से धर्मेंद्र भी गिरकर कुछ दूरी पर चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। हाईवा की चपेट में आने से बाइक दूर तक घसीटते हुए चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवा को कब्जे में ले लिया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के बेटे धर्मेंद्र कुमार की 29 मई को शादी होने वाली थी। शादी का निमंत्रण कार्ड भी बांट रहा था। घटना में माता-पिता की मौत होने से शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक जाम लगाया। हालांकि पुलिस के समझाने पर जाम खुल गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …