Breaking News

गाजीपुर: संदिग्ध अवस्था में अंधउ हवाई पट्टी के पास पेड़ से लटकता हुआ युवक का मिला शव

गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह तड़के गाजीपुर मऊ मार्ग पर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के अंधउ हवाई पट्टी के पास एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला! इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! सूचना पाकर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से युवक के बारे मे पूछ ताछ की जिससे मौके पर मौजूद लोग युवक के शव की पहचान नहीं कर सके! पुलिस ने से शव को पेड़ से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 32 साल बताईं जा रही है उसके पास से एक मोबाईल फोन और एक छोटा बैग बरामद हुई है युवक ने पैंट शर्ट पहन रखा था जिसके आधार पर पुलिस उसके पहचान में जुटी हुई है। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दिन दयाल पांडेय ने बताया की युवक सीतापुर जिले के शिवपुरवा निवासी कोविद कुमार पुत्र चंद्रिका कुमार है! प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा है! कोतवाल ने बताया की पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है! घटनास्थल पर जूटी भीड़ में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …