आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के ही बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई थी। संजीव पांडेय अपनी कार से ससुराल नाऊपुर आ रहा था। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गया। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया कि अतरौलिया थाने में सूचना मिली कि गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई है। –
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….