Breaking News

सोनभद्र: खड़ी ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना राजगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्रा (45) अपने बेटे प्रशांत (20) रिश्तेदार प्रशांत मिश्रा (42) व राजू मिश्रा (35) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। सभी लोग बसवा गांव (केकराही के पास) से घर की ओर जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे भरकवाह गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक दाहिनी ओर मोड़ काट दिया। कार चालक रामलाल ने ट्रक से बचने के लिए गाड़ी बाईं ओर मोड़ी, लेकिन सड़क किनारे बालू लदी खड़ी ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही ओमप्रकाश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …