Breaking News

बलिया: प्रेमी युगल ने वीडियों कॉलिंग कर खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

बलिया। रसड़ा निवासी प्रेमी युगल ने वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमिका की सगाई 22 मई को होने वाली थी। रास्ता निवासी युवती (20) व उसके पड़ोसी युवक ( 21) में प्रेम संबंध चल रहा था। गैर जातीय होने के कारण शादी के लिए दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। इसी बीच, युवती की सगाई की खबर की जानकारी होने पर प्रेमी क्षुब्ध हो गया। सोमवार को दोनों वीडियो कॉलिंग से बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बार दोनों के परिजन अचेत देख खलबली मच गई। परिजन दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक का इलाज करवा मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती के शव को पोस्मार्टम को भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …