Breaking News

गाजीपुर: 31 मई को होगी दिशा की बैठक

गाजीपुर। परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया है कि जनपद स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा), गाजीपुर की आगामी बैठक अफजाल अंसारी, मा0 अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)/मा0 सांसद, लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर की अध्यक्षता में दिनांक 31.05.2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर के सभागार में आयोजित की गयी है। इस बैठक में सांसदगण, विधायकगण, अध्यक्ष जिला पंचायत गाजीपुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर, प्रमुखगण व अन्य सदस्यगण तथा जनपद के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे। उन्होने समस्त संबंधित से अनुरोध किया है कि उक्त बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …