Breaking News

यूपी में सिंचाई विभाग के जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, टरबाइन मिस्त्री, बढ़ई, फिटर, पेंटर आदि पद हो जायेंगे समाप्त

लखनऊ। यूपी में सिंचाई विभाग में नौकरी ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगने वाला है। यूपी सरकार इस विभाग के जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, पेंटर, टरबाइन मिस्त्री, बढ़ई, फिटर जैसे कई पदों को खत्म करने जा रही है। ऐसे पदों को समाप्त करने के लिए शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब वित्त विभाग की सहमति मिलते ही सिंचाई विभाग इन पदों को समाप्त कर देगा। शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि वेतन समिति की ओर से मुख्य सचिव को दी रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंचाई विभाग में जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, टरबाइन मिस्त्री, बढ़ई, फिटर, पेंटर आदि पद जो रिक्त हैं, उन्हें समाप्त घोषित किया जाए। जो कार्यरत हैं उनकी सेवानिवृत्ति के बाद पद समाप्त किए जाएं। इसी तरह टेलीफोन ऑपरेटर, वेट क्लर्क, टिण्डैल, नायब टिण्डैल, रनर आदि पदों को भी मृत संवर्ग घोषित करने को कहा है। सिंचाई विभाग में राजस्व संवर्ग में उप राजस्व अधिकारी और जिलेदार के रिक्त पद भी समाप्त करने को कहा है। नलकूप चालक और सींचपाल पदों पर कहा कि इस संवर्ग को मृत संवर्ग घोषित किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि वित्त विभाग की सहमति से आदेश जारी कर दिया जाए। इसके बाद से मेरठ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। चार जून को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन होगा। 20 जून को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। सिंचाई विभाग की डिस्पेंसरी को चिकित्सा विभाग में और प्राइमरी स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग ट्रांसफर करने को कहा गया है। कहा गया है कि यदि चिकित्सा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर में कोई दिक्कत हो तो वहां के पदों को मृत संवर्ग घोषित किया जाए। संयुक्त मोर्चा सिंचाई विभाग जिलामंत्री विकास कुमार त्यागी ने बताया, शासन की ओर से आदेश जारी कर सिंचाई विभाग के कई पदों को समाप्त किया जा रहा है। इसे लेकर सिंचाई विभाग संयुक्त मोर्चा क गठन हुआ है। लखनऊ तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …