Breaking News

गाजीपुर: सुभाष विद्या मंदिर इंटर और डिग्री कॉलेज बहरियाबाद के संस्थापक स्व. ब्रजनाथ सहाय के जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सुभाष विद्या मंदिर इंटर और डिग्री कॉलेज बहरियाबाद के संस्थापक स्व. ब्रजनाथ सहाय को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। कॉलेज प्रांगण में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने जीवन का एक-एक क्षण देश व समाज के लिए समर्पित कर दिए। वह महान शिक्षाविद, समाजसेवी के साथ ही कुशल चिकित्सक तथा 40 वर्षों तक ग्राम प्रधान तथा कभी जेल न जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। उनके तप त्याग और तपस्या का प्रतिफल है कि उनके द्वारा सन् 1948 में स्थापित विद्यालय जिले के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में अपना स्थान बनाए हुए है। उनके पढ़ाए शिष्यों में उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षामंत्री, आइएएस तथा आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। इस मौके पर प्रबंधक अजय सहाय, आशीष सहाय, गुलाब गुप्ता, अमरेन्द्र मिश्र, नेसार फैज, राजेश गुप्ता, हैदर अब्बास, राजेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, पराग श्रीवास्तव, प्रमोद यादव आदि रहे। संचालन शिक्षक नेसार अहमद फैज ने किया। अंत में प्रबंधक अजय सहाय ने सभी के प्रति आभार जताया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …