लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के अटल भवन के सभागार में विरासत से विकास में योग की भूमिका कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं शिक्षकों अधिकारियों पुरातन छात्रों एवं कर्मचारियों को योग के वैज्ञानिक लाभ विषय पर आमंत्रित व्याख्यान हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय में उपस्थित समस्त शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारीगण भौतिक रूप में उपस्थित रहे साथ ही छात्र छात्राएं ओर देश विदेश में रह रहे पुरातन छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में व्याख्यान हेतु डॉ बिनायक कुमार दुबे सहायक प्राध्यापक फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी को आमंत्रित किया गया डॉ दुबे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े एवं योग के महत्व से संबंधित जानकारियों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया ओर सूर्यनमस्कार करने हेतु सभी का आवाहन किया । साथ ही आसान, प्राणायाम और ध्यान से होने वाले लाभ के विषय पर वैज्ञानिक दृष्टि से विस्तार में चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित योग पर महामहिम राज्यपाल द्वारा निर्देशित दस कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष छात्र क्रिया कलाप परिषद प्रो बी के पाण्डेय द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ अवधेश कुमार सह अधिष्ठाता विस्तार क्षेत्र गतिविधि एवं पुरातन छात्र संबंध एवं कार्यक्रम का आयोजन श्री अरुण कुमार सिंह प्रभारी खेल उप परिषद द्वारा किया गया ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….