गाजीपुर। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगीयों को सूचित किया जाता है कि सभी पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहे। पेंशनधारकों के मोबाइल नम्बर पर यदि किसी प्रकार की ऐसी कॉल आती है, जिसमें पेंशनधारकों शनधारकों से वेतन अथवा पेंशन से संबंधित कोई जानकारी मांगी जा रही है तो उस कॉल को तत्काल काट दें तथा किसी प्रकार की जानकारी कॉल पर न देखें। ऐसे फोन कॉल पर किसी खाता नम्बर पैन कार्ड नम्बर या आधार नम्बर से संबंधित कोई व्यक्तिगत सूचना न दें। मोबाइल फोन पर किसी भी माध्यम से आए फ्रॉड लिंक न खोले और न ही उसे फॉरवर्ड करें। इस प्रकार के फॉड कॉल्स या मैसेज के माध्यम से मांगी गयी वेतन या पेंशन से संबधित कोई भी सूचना न देखें। कोषागार अपने स्तर पर से किसी भी प्रकार का कॉल या मैसेज नहीं करता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा-192 के अनुसार महालेखाकार उ०प्र० के आडिट दल द्वारा उठाई गयी आपत्ति के अनुपालन में कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी को सूचित किया जाता है कि आयकर विभाग द्वारा निर्गत गाइड लाइन के दृष्टिगत ऐसे पेंशनभोगी जो प्रतिमाह रूपया 1,05,000 से अधिक पेंशन राशि भुगतान प्राप्त कर रहे रहे है, वे नियमानुसार आनुपातिक रूप से पेंशन पर देय आयकर देयता की कटौती प्रतिमाह नियमित पेंशन से अवश्य रूप से कटौती कराना सुनिश्चित करें। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी जो आयकर की परिधि से अच्छादित होने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति तक की आयकर देयता विवरण दिनांक 11.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 के मध्य तक प्रत्येक दशा में कोषागार कार्यालय में अपने पैन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ अवश्य जमा करें। उक्त आयकर परिधि से अच्छादित पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की https://koshvani.up.nic.in में लागिन कर Pensioner’s Treasury Name Ghazipur, भरने के पश्चात Enter Account Number में अपना पेंशन खाता संख्या भरकर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पेंशन आहरण विवरण का प्रिंट आउट निकाल कर आयकर देयता विवरण भरने की सुविधा है। प्रथम व पुनरीक्षित पेंशन भुगतान के मामलों में केवल राहिकरण एवं उपादान की राशि पुर्णतः आयकर मुक्त है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….