Breaking News

30 जून से 10 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा

वाराणसी। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी। इस पर जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली बार 13 भाषाओं में परीक्षा होगी। जानकारी के अनुसार, 10243 अभ्यर्थी दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 16 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बताया गया कि अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहे, परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर दी जा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 जून से पहले जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा, जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी सभी आवेदनकर्ताओं को SMS के माध्यम से भी प्रदान की जाएगी।सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड व एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा वाराणसी और गोरखपुर में होगी। जल्द ही विस्तृत ब्योरा भी कार्यालय में आ जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …