Breaking News

आजमगढ़: रिश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ाया लेखपाल

आजमगढ़। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) आजमगढ़ इकाई ने गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे तहसील मेंहनगर के राजस्व विभाग में तैनात लेखपाल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल अमर सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोदह इमादपुर गांव का निवासी है। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई लोक सेवक साक्षियों की मौजूदगी में की है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गनेशपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि उसके गांव में एक भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल अमर सिंह उससे 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जाल बिछाया और आरोपी को तय रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वती नोट भी मौके से बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन थाना के ट्रैप टीम प्रभारी ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …