Breaking News

अब्‍बास अंसारी की सदस्‍यता रद्द होने पर बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव- जानबूझ कर की सदस्‍यता रद्द

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर उनकी सदस्यता रद्द की है। सरकार में बैठे लोग हमारे खिलाफ न जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। उनकी सदस्यता तो नहीं जाती है। सिर्फ समाजवादियों नेताओं की ही सदस्यता रद्द की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि जाति के आधार पर फैसले हो रहे हैं। कुछ जजों को इसीलिए नियुक्त किया जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।बता दें कि हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया था। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई थी। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …