Breaking News

ईं. प्रेम प्रकाश जी की जयंती पर कुलपति जेपी सैनी ने किया रमन छात्रावास में वृक्षारोपण, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर में रविवार को  रमन छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के 1995 बैच के पूर्व छात्र स्वर्गीय ई. प्रेम प्रकाश जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों द्वारा रूद्राक्ष एवं अन्य औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने स्वयं पौधारोपण करते हुए दर्पण वृक्षारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और पूर्वजों की स्मृति को एक साथ जोड़ने की इस पहल की सराहना की। कुलपति ने कहा, संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में पहचान दिलाने में स्वर्गीय ई. प्रेम प्रकाश जी का योगदान अमूल्य रहा है, जिसका मैं स्वयं साक्षी हूं। विश्वविद्यालय हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा। इस आयोजन ने छात्रों के बीच न केवल पर्यावरणीय चेतना को बढ़ाया, बल्कि संस्थान के गौरवशाली अतीत से जोड़ने का एक भावनात्मक अवसर भी प्रदान किया। दर्पण वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय के अन्य छात्रावासों एवं विभागों में भी पौधारोपण जारी रहेगा। इस अभियान में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …