Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने दी 125 करोड़ की बजट की स्वी कृति

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वित्त समिति को 32वीं बैठक सोमवार दिनांक: 09 जून 2025 को अटल भवन स्थित बैठक कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो जे पी सैनी ने की जबकि वित्त नियंत्रक अशोक कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का विवरण निम्नवत है: –

 

  1. एम टेक पाठ्यक्रम की फीस को लगभग 60 फीसदी तक कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी। अब विद्यार्थियों को एम टेक पाठ्यक्रम के लिए कम फीस देनी होगी जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।
  2. अच्छे विद्यार्थियों को शोध की तरफ आकृष्ट करने के लिए पी एच डी की फेलोशिप रु. 15000 से बढ़ाकर रु. 18000 प्रतिमाह करने को मंजूरी। विश्वविद्यालय अपने स्रोतों से फेलोशिप का पूरा व्यय वहन करता था और आगे भी करेगा।
  3. नए सत्र से शुरू हो रहे चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) की शुल्क संरचना को मंजूरी। इस पाठ्यक्रम की फीस उतनी ही होगी जितनी कि बी बी ए पाठ्यक्रम में होगी। वार्षिक शुल्क निम्नवत है:-

प्रथम सेमेस्टर (छात्रावासी) रु. 80000 मात्र

द्वितीय सेमेस्टर से (छात्रावासी) रु. 72000 मात्र

प्रथम सेमेस्टर (कैंपस के बाहर के छात्रों के लिए) रु. 82500 मात्र

द्वितीय सेमेस्टर से (कैंपस के बाहर के छात्रों के लिए) रु. 74500 मात्र

 

  1. कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में विभिन्न नई प्रयोगशालाओं यथा ऑगमेंटेड रियलिटी एवं वर्चुअल रियलिटी लैब की स्थापना के लिए रु. 180 लाख, स्पेशियल इन्फोटेक एंड डिजिटल ट्विन लैब के लिए रु. 135 लाख, एडवांस्ड साइबर फॉरेंसिक्स एंड डिजिटल वेलनेस लैब के लिए रु. 417 लाख, एवं इनोवेशन एंड एज लैब के लिए रु. 94 लाख, कुल रु. 8.26 करोड़ की मंजूरी।

 

  1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में नई प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए रु. 5.91 करोड़ की मंजूरी।
  2. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पेस टेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए रु. 1.20 करोड़ की मंजूरी।
  3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एडवांस्ड माइक्रोग्रिड लैब को स्थापना के लिए रु. 25 लाख, एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग की स्थापना के लिए रु. 52.83 लाख, कुल रु. 77.83 लाख की मंजूरी।
  4. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण के लिए रु. 51 लाख की मंजूरी।
  5. भौतिकी विभाग की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण के लिए रु. 40 लाख की मंजूरी।
  6. फार्मेसी विभाग की विभिन्न प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण के लिए रु. 78 लाख की मंजूरी।
  7. फार्मेसी एवं केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए रु.1.15 करोड़ की स्वीकृति। रु. एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने और शेष रु.15 लाख विश्वविद्यालय मद से वहन किए जाने की स्वीकृति।
  8. मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग में मनोविज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना के लिए रु. 40 लाख की मंजूरी।
  9. परीक्षा नियंत्रक कार्यालय हेतु विभिन्न उपकरण क्रय हेतु रु. 20 लाख की मंजूरी।
  10. काउंसलिंग पर होने वाले अनुमानित व्यय को मंजूरी।
  11. नव नियुक्त शिक्षकों को लैपटॉप, प्रिंटर, एवं फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने हेतु रु. 1.60 करोड़ की मंजूरी।

 

नवीन प्रयोगशालाओं की स्थापना और वर्तमान प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण पर रु. 20 करोड़ से अधिक के व्यय को मंजूरी मिली।

 

  1. वित्त समिति ने विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लेखा आदि का अवलोकन और अनुमोदन प्रदान किया।

 

वित्त समिति ने कुल 125 करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति दी। इसमें  लगभग 21 करोड़ की धनराशि अनुसंधान एवं विकास तथा परामर्श हेतु लैब की स्थापना में किया जाएगा जोकि कुल बजट का लगभग 16.5 % है।

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …