Breaking News

स्वर्णिम काल के रुप में जाने जाएंगे पीएम मोदी के 11 साल – सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में जाने जाएंगे. इस कार्यकाल में पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है. कांग्रेस और अन्य अस्थिर सरकारों से जो आम जनता का विश्वास टूटा था और वैश्विक मंच पर भारत की छवि खराब हुई थी, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में सुधार किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त होकर, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. अगले 25 सालों के लिए कार्ययोजना बनाकर, इन 11 सालों में भारत ने न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक पक्ष में, बल्कि सेवा, सुशासन और आर्थिक मोर्चे पर भी नई पहचान बनाई है. शासन की नीति में स्पष्टता, कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही शासन की नई पहचान बनी है। मुख्यमंत्री नेकहा कि पिछले 11 सालों में विकास केवल नारे नहीं हैं, बल्कि विरासत और विकास का समन्वय करते हुए आम जनता को साथ लेकर चलते हुए दुनिया में नई पहचान दिलाई गई है. अब सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर नहीं, बल्कि जरूरत देखकर मिलता है. अब तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि सन्तुष्टिकरण के आधार पर कार्य योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी का 11 साल का कालखंड ताकत के रूप में भी देखा जा रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के पहले शांति की धारणा को बदल दिया. पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत को आगे बढ़ाया। पीएम मोदी ने पंचप्रण को मन्त्र के रूप में माना और इसी पंचप्रण में 11 साल का पूरा कालखंड समाहित रहा. कोविड के दौरान जब पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रहा था तब भारत अपनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रहा था. आज देश मे आईआईटी, आईआईएम बने। 2014 के बाद 7 नए आईआईटी और 8 नए आईआईएम बने. पिछली सरकारों में कांग्रेस ने 1 एम्स बनाया। श्रद्धेय अटल जी ने 6 एम्स बनाये। 2014 के बाद मोदी कार्यकाल में आज 23 एम्स बने हैं। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आज 50 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …