Breaking News

चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में मुटुन यादव हत्‍याकांड का आरोपी नंदगंज थाने का 50 हजार इनामिया विशाल पासी गिरफ्तार  

चंदौली। जिले में मंगलवार को धानापुर के मुटुन यादव हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश 50 हजार इनामिया विशाल पासी को पुलिस ने शिकारगंज क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी गांव के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की भोर में क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें विशाल के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। टीम को सूचना मिली थी कि मुटुन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश विशाल पासी जंगल में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, विशाल ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और बाइक से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विशाल के पैर में लगी और वह बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने विशाल पासी को हिरासत में ले लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …