Breaking News

जौनपुर: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत-10 घायल

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला बरंगी गांव से गोल्हागौर में आई बरात में सम्मिलित होने आए कार सवार हादसे का शिकार हो गए। बरात से लौटते समय आजाद रेलवे फाटक के समीप डिवाइडर से कार टकरा गई। जिससे हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 10 घायल लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देख कर सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान दरना गांव निवासी रिटायर हेल्थ इंस्पेक्टर सोलई राम गौतम (70) पुत्र लौटन राम के रूप में हुई। घटना से शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …