Breaking News

एक लाख इनामिया मैकू यादव ने मऊ न्या्यालय में किया आत्म समर्पण

मऊ। आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव में हुए प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी मैकू यादव उर्फ रामचंद्र यादव ने पुलिस और एसटीएफ की चार टीमों को चकमा देकर सोमवार को मऊ के सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड में लेने की तैयारी में जुटी है। बता दें कि 28 मार्च को चुनाव लड़ने को लेकर हुए विवाद में अश्विनी चौहान की उसके दोस्तों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां शिवकुमारी की तहरीर पर 3 अप्रैल को मैकू यादव और गौरव सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शिवम यादव, अनुराग यादव, आकाश यादव, विकास यादव, आशीष यादव, अमित यादव, सरफुद्दीन, सौरव उर्फ करिया और दो अज्ञात लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए मैकू यादव की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित चार टीमों को लगाया था। गौरव और शिवम यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सरफुद्दीन और सौरव को 20 अप्रैल को मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इसके बावजूद मुख्य आरोपी मैकू पुलिस की पकड़ से दूर रहा। हाल ही में इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस उसे पकड़ती उससे पहले उसने मऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …