Breaking News

गाजीपुर: ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 610 वरिष्ठ जनों में जीवन सहायक उपकरण का किया वितरण

गाजीपुर। जनपद के बाराचवर विकास खण्ड परिसर  मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गुरूवार के दिन किया गया । राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 610 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था । इन पूर्व चिन्हित लाभार्थीयों को लगभग 26  लाख के 2610 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया ।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख  ब्रजेन्द्र सिंह ने लाभार्थियों को उपकरण भेंट कर किया। समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा एवं जिला प्रशासन गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया। शिविर में आये वरिष्ठजनों को गाजीपुर जिले के अन्तर्गत पूर्व में विभिन्न विकास खण्डों मे आयोजित किये गये परीक्षण शिविर में चिन्हित किया गया था । इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणी के वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये गए। शेष बचे हुए लाभार्थियों को दो से तीन दिन बाद उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं की सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थी सक्षम हैं – समर्थ है, इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का एक प्रयास है। कुल उपकरणों की संख्या 2610, कुल लाभार्थियों की संख्या 610 रही। समारोह में एलिम्को के ओम श्रवण विशेषज्ञ, शशांक शुक्ला कनिष्ठ सहायक, जे पी यादव, निरीश कुमार, सहायक विपणन अधिकारी सहित ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जिला प्रशासन, गाजीपुर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …