Breaking News

अमीरी फेंक देती है गिज़ाएं-गरीबी आज पत्ता खा रही है, शानदार ओपन माइक शो का हुआ आयोजन

गाजीपुर। लिमरा कान्वेंट स्कूल, रहीम नगर के प्रांगण में “पिछली बहार” बहादुर गंज, गाजीपुर के बैनर तले हाल ही में एक शानदार ओपन माइक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाजीपुर और मऊ जिले के दर्जनभर शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में सरफराज अहमद आसी, दानिश अलबेला, छोटे लाल गोंड, कलीम यूसुफपुरी, आरिफ इरफान, आकिब सलेमपुरी, चंचल यूसुफपुरी, दानिश दौलताबादी, खालिद परवाना, ममनून गाजी, और साकिब कारवां ने अपनी गजलें, गीत और नज्में प्रस्तुत कीं। कुछ चुनिंदा पंक्तियों ने खूब वाहवाही बटोरी:

“सुना है होश वो सब के उड़ा के देखते हैं,

चलो कि हम भी उन्हें आजमा के देखते हैं।”

— आसी यूसुफपुरी”

 

अमीरी फेंक देती है गिज़ाएं,

गरीबी आज पत्ता खा रही है।”

— खालिद परवाना

 

“काश हो जाए ऐसा ही आकिब,

तेरे मुँह में मेरी ज़बां ठहरे।”

— आकिब सलेमपुरी

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय हारून इस्लाम साहब ने की, जबकि संचालन युवा शायर इरशाद खलीली ने अपनी चुश्ती और शायरी के अंदाज में किया। इस आयोजन ने स्थानीय साहित्य प्रेमियों के बीच खासी सराहना बटोरी और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की उम्मीद जताई गई।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …