Breaking News

आजमगढ़: सपा विधायक रमाकांत यादव की 26 करोड़ 32 लाख रूपये की जमीन को प्रशासन ने किया कुर्क

आजमगढ़। फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर में पूर्व सांसद एवं सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार नाम से 53 बीघा जमीन को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन और तहसीलदार कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्क किया गया। 53 बीघा की जमीन की कुल कीमत 26 करोड़ 32 लाख आंकी गयी है। कुर्की के दौरान लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला मजिस्ट्रेट रबिन्द्र कुमार द्वतीय के आदेश पर फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर गांव में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन एवं तहसीलदार कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई की गयी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि पूर्व सांसद एवं फूलपुर पवई के सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार के नाम से बसही अशरफपुर में आपराधिक गतिविधियों से अर्जिय की गयी 53 बीघा जमीन को कुर्क किया गया, जिसकी कीमत 26 करोड़ 32 लाख के करीब आंकी गयी

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …