Breaking News

मऊ: वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, दो माह तक प्रति रविवार पेड़ लगाएंगे व्यापारी

मऊ। युवा ब्यापर मंडल एवम सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ के नेतृत्व में बृक्षारोपण के कार्यक्रम की शुरुवात की गई। जो कि दो माह तक अनवरत हर रविवार को सभी सदस्यों और व्यापारियों के साथ जगह जगह की जानी है। उन्होंने ने कहाकि पेड़ के अभाव ने पर्यावरण को बदल दिया है। भीषण जला देने वाली गर्मी भी उसी के देन है। लोग एयर कंडीशनर को इसका विकल्प न चुनकर पेड़ पौधे लगाने का काम करे तब जाकर कहीं इससे निजात मिलने की उम्मीद जगेगी। यह हम सब की जिम्मेदारी है की हम सब हर सप्ताह छुट्टी के दिन कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और पेड़ ऐसी जगह लगाएं जहाँ उसे बड़े होने तक देख भाल हो सके। उस पेड़ को तैयार होने तक हम सब और हम सब के आने वाली पीढी को शुद्ध वातावरण और शुद्ध जल मिल सके नहीं तो जीना मुश्किल हो जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …