Breaking News

सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत, पुलिसकर्मी सहित चार घायल

सोनभद्र। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बिजली की जद में आने से तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर थाने का वायरलेस सेट भी जल गया। विंढमगंज थाना अंतर्गत धूमा ग्राम निवासी ईश्वर गोंड (65) सोमवार को दोपहर में घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त परिजन पड़ोसी गांव हरनाकछार में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। खबर सुनते ही वह सन्न रह गए। साथ पड़ोस में ही मीना देवी (32) भी बिजली की चपेट में आने से बेहोश हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव निवासी फुलवंती (42) बाजार से सामान लेकर अपने घर मंगेश्वर बाबा मंदिर की तरफ जा रही थी। शाम 4 बजे तेज़ गरज के साथ बरसात होने लगी। बारिश से बचने के लिए फुलवंती पेड़ के नीचे छिप गई। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल व थाना में दे दी गई है।रायपुर थाने के परिसर में वायरलेस टाॅवर पर बिजली गिरने से थाने के तीन सिपाही घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। थाने के परिसर में लगे वायरलेस टाॅवर पर अचानक बिजली गिर गई। इससे कंप्यूटर सेट में करंट उतर गया।इसकी चपेट में आने से मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी संदीप यादव, अखिलेश झुलस गए। सभी को आनन फानन सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां इलाज किया गया। रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि सभी की स्थिति ख़तरे से बाहर है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …