Breaking News

भदोही: गंगा में नहाते समय डूबने से दो युवको की मौत

भदोही। कौईरौना थाना क्षेत्र के सेमराध गंगा घाट पर सोमवार को नहाते-नहाते दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए। उनके साथ गया तीसरा युवक घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवक का बैग व कपड़ा देख लोगों ने गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढना शुरू किया। देर शाम तक दोनों को कुछ पता नहीं चल सका। गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर, जंगीगंज निवासी गुड्डू विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ बिहार में रहते हैं। उनका बेटा ऋषि विश्वकर्मा (20) 10 दिन पहले गांव आया था। सोमवार को वह अपने मौसी के यहां कौईरौना के चेरापुर गांव चला गया। जहां वह अपने मौसेरे भाई राहुल विश्वकर्मा (18) पुत्र अनिल विश्वकर्मा और गांव के ही एक युवक रामकुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र सुरेश के साथ गंगा में नहाने का प्लान बनाया। तीनों करीब 10 बजे घर से निकले और सेमराध गंगा घाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वे घाट पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। यहीं तीनों वहां नहाने लगे। इन दिनों गर्मी के वजह से गंगा छिछली हो गई हैं। जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। नहाते-नहाते ऋषि और राहुल गहरे पानी में चले गए। दोनों का डुबता देख उनके साथ गया रामकुमार घबरा गया और वह भाग-भागा घर आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिजन मौके पर पहुंचे। घाट किनारे युवकों के बैग और कपड़े पड़े हुए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को ढूंढने का कार्य शुरू हुआ। काफी देर तक दोनों को ढूंढा गया, लेकिन अब सफलता नहीं मिली।मौके पर पहुंची कोईरौना पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों को ढूंढने में लगी रही। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास जारी है। पानी जगह-जगह छिछला हो जाने से रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। गंगा में लापता हुआ ऋषि अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता दोनों इस समय बिहार हैं। वहां दोनों मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। इधर राहुल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर गोताखोरों के साथ परिजन भी पहुंचे। राहुल के माता-पिता भी गांव में ही मजदूरी करते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …