Breaking News

सोनभद्र: बोलेरो और कार के आमने-सामने की टक्कर में सात घायल, तीन गंभीर

सोनभद्र। जिले की कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह रजखड़ घाटी में बोलेरो और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बोलेरो में सवार गुलालझरिया गांव निवासी सहायक अध्यापक मनोज जायसवाल (45), उनकी पत्नी किरण देवी (35) एवं चालक श्रवण यादव (25) किसी पारिवारिक कार्य से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मनोज जायसवाल के पिता का आंख का ऑपरेशन सोनभद्र में होना था, जिसके लिए वह परिजनों के साथ निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मनोज जायसवाल, श्रवण यादव और रागिनी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज दुद्धी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता श्रवण गोंड ने परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन से घायलों के उचित इलाज की मांग की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और घाटी के मोड़ पर लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …