Breaking News

भ्रष्‍टाचार के आरोप में स्‍टांप व रजिस्‍ट्रेशन विभाग में हुए 200 तबादलें निरस्‍त, मंत्री ने आईएएस के खिलाफ दिए जांच के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग में हुए 200 तबादलों को निरस्त करते हुए यह सत्र शून्य घोषित कर दिया गया है। आरोप हैं कि तबादलों के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई है। मामले में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आईएएस समीर वर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सभी 200 पदों पर ट्रांसफर और नियुक्तियों में करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगा है। आदेश के बाद आईएएस के खिलाफ जांच शुरू होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीर वर्मा आईजी स्टांप एवं पंजीयन के पद पर कार्यरत हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …