Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में योग साहित्य पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा “योग साहित्य :पुस्तक प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव श्री चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी एवं अध्यक्ष पुस्तकालय प्रो एस के श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर कुलसचिव महोदय ने योग से संबंधित पुस्तकों के नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का भी माध्यम है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे योग  को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।प्रदर्शनी में योग से संबंधित विभिन्न प्रकाशकों और लेखकों द्वारा लिखित प्रमुख पुस्तकों को अध्ययन हेतु प्रदर्शित किया गया। इन पुस्तकों में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, एक धरती एक स्वास्थ्य (One Earth One Health) जैसे विषयों पर पाठ्य   सामग्री अधिक संख्या में उपलब्ध रही।प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने योग से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों का गहन अवलोकन और अध्ययन किया। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय परिसर में योग की विभिन्न मुद्राओं, सूर्य नमस्कार एवं ‘One Earth One Health’ से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।इस अवसर पर छात्र-किया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बी.के. पांडेय, प्रो. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. अभिजित मिश्र,पुस्तकालयाध्यक्ष डी.एम. पांडेय,  डॉ. प्रदीप मुले, अरुण कुमार सिंह, डॉ. पी.के. भारती , नंद किशोर ,प्रीती, अभिषेक,  सुदर्शन यादव श्रुति,उत्तम कुमार सहित अनेक शिक्षकगण, छात्र एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …