मिर्जापुर। जिले के चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में बड़ा हादसा हुआ। यहां से वाराणसी जा रही नाव गंगा नदी में डूब गई। जिससे नाव में बैठे छात्र डूबने लगे। इनमें पांच छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन एक छात्र लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। काफी देर तक छात्र के न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। चुनार थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से छह छात्र पार्टी मनाने के लिए गंगा पार वाराणसी जा रहे थे। नाव में छेद होने की वजह से नाव पलट कर डूब गई। नाव में सवार छह छात्र डूबने लगे। पांच लोग किसी तरह गंगा किनारे पहुंचे। जबकि एक किशोर डूब गया। गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अजय कुमार (17) गांव के अर्जुन साहनी, मल्लू साहनी, अंश, सूरज, आकाश के साथ छोटी सी नाव से गंगा नदी में गए थे। नाव डूबने से भतीजा अजय नदी में डूब गया। बाकी बच्चे बच गए। चुनार कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा नदी में नाव पलटने से एक किशोर डूबा है। जिसकी तलाश की जा रही है। नाव सवार पांच बच गए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….