Breaking News

वाराणसी: प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक बना रेलवे का फर्जी टीटीई, गिरफ्तार

वाराणसी। जीआरपी और आरपीएफ ने कैंट स्टेशन के यात्री हाल के पास से एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूर्व मध्य रेलवे का आईडी, टीटीई का एप्रन बरामद हुआ। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद भी बेरोजगार है और प्रेमिका से शादी करने के लिए यह तरीका अपनाया। मोबाइल एप के माध्यम से वह फर्जी टिकट बनाता था। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अतरैला निवासी आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है। अपने गांव में ही वह पिछले दो मार्च को एक साइबर कैफे से फर्जी आई कार्ड बनवाया था। रेलवे सुरक्षा तंत्रों की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 17 जून को ज्योति किरण व गुनगुन नामक महिला यात्रियों को वाराणसी से बक्सर का अपने मोबाइल से एप से जनता एक्सप्रेस में बी-3 का टिकट बुक करके दिया था। अगले दिन महिला यात्री जब स्टेशन पहुंची तो कोच बी-3 की जगह एम-2 कोच लगा हुआ था। महिला ने इसकी शिकायत कामर्शियल स्टाफ से करने के साथ ही अपने भाई विकास से की। दूसरे मामले में कैंट स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र से दिनेश यादव नाम के यात्री का मुंबई का ई-टिकट बुक किया। लेकिन यात्री को स्टेट्स में गड़बड़ी दिखी और शक हुआ तो पैसे को लेकर नोकझोंक हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि आरोपी आदर्श ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से प्रेम करता है और शादी करना चाहता है लेकिन परिजन इसके खिलाफ हैं। परिजनों को मनाने और प्रेमिका से शादी करने के लिए फर्जी टीटीई बन गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …