Breaking News

सफाई और जनसमस्‍याओं को लेकर नगरपालिका गाजीपुर पूरी तरह से है फेल- विधायक जैकिशन साहू    

गाजीपुर। सदर विधायक जैकिशन साहू ने बताया कि बरसात के मौसम में नगरवासी जलजमाव, क्षतिग्रस्‍त सड़के, और बजबजाती नालियों से परेशान और बेहाल है। नगरपालिका गाजीपुर की सफाई, व्‍यवस्‍था एकदम ध्‍वस्‍त हो गयी है। उसमे से नमामि गंगे निर्माण इकाई द्वारा शहर में सीवर लाइन के लिए खोदे गये गड्ढ़ो से पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गयी हैं। जिसके चलते शहर में जलजमाव हो गया है और आमजन का घर से निकलना मुश्‍किल हो गया है। उन्‍होने कहा कि इस मुद्दे को हमने जब विधानसभा में उठाया तो शासन ने आनन-फानन में कार्यदायी संस्‍था के अधिकारियों पर एफआईआर कराया लेकिन व्‍यवस्‍था में कोई सुधार नही हो पायी। इसके बाद हम जिलाधिकारी से मिले और सभी क्षतिग्रस्‍त सड़कों और बजबजाती नालियों का फोटोग्राफ दिखाया और जनता की पीड़ा को बताया तो जिलाधिकारी ने छह महीने का समय मांगा है। उन्‍होने कहा कि इस मुद्दे को मैं फिर विधानसभा में उठाऊंगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …