Breaking News

गाजीपुर: ध्‍वस्‍तीकरण के खिलाफ सपा के कार्यक्रम में नदारद रहे सांसद अफजाल अंसारी, सियासी गलियारों में चर्चा

शिवकुमार

गाजीपुर। अंधऊ हवाई पट्टी क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय संपत्ति विभाग और जिला प्रशासन के देखरेख में ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई विगत एक सप्‍ताह से चल रही है। सपा के क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के छोटे-बड़े नेता घटना स्‍थल पर पहुंचकर पीडि़तों  का आंसू पोंछ रहे हैं और यथासंभव उनकी मदद भी कर रहे हैं। लेकिन गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अफजाल अंसारी पूरे सपा के कार्यक्रम से नदारद दिखे। जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में जोरों पर है। पत्रकार वार्ता में सांसद के गायब रहने के सवाल पर जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि सपा एक परिवार है, इसमें सांसद, विधायक सभी समाहित हैं। सांसद के न रहने पर भी सभी कार्यकर्ता पीडि़तों की लड़ाई लड़ेंगे और उनको इंसाफ दिलाएंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …