गाजीपुर। शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित जनपद के अंधऊ हवाई अड्डे के पास ग्रामसभा इनरवां और विराईच के जनता जो कई दिनों से इस बरसात के मौसम में खुले आसमान में बिना किसी व्यवस्था के अपने परिवार के साथ रहने को मजबूर है वहां आज समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव ने गांव की जनता के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर पहुँचकर उनके आंसू पोछने का काम किया और प्रशासन के द्वारा दिये गए जख्म पर कुछ मरहम लगाने का काम करते हुए लगभग 40 पीड़ित घरों के लोगों को भोजन के लिए राशन का पैकेट और सहायता राशि देकर उनको कुछ राहत पहुँचाने का काम किया और पीड़ित परिवारों के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की संवेदना पहुँचाया। और उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बताया हूँ और माँ.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को लोहिया आवास देने का काम समाजवादी लोग करेंगें । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बहुत ही संवेदनहीन है उनके किसी के आशियाने बुलडोज़र से उजाड़ने में ही मज़ा आता है। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता मदन यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, दिनेश कुमार यादव, गुड्डू यादव, तहसीन अहमद, रामनारायण यादव, पंकज कुशवाहा, दिनेश सिंह यादव, मटरू यादव, अनिल यादव, शाहनवाज अंसारी, विमल सोनकर, हरिकेश यादव आदि के साथ बहुत से लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….