Breaking News

गोरखपुर हाइवे से जमानिया जंगीपुर बाईपास प्रस्‍तावित रोड का एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। वाराणसी गोरखपुर हाइवे से जमानिया जंगीपुर बाईपास रोड का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाईपास को स्वीकृति दी है।अपने गाजीपुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमानिया जंगीपुर बाईपास की स्वीकृति की घोषणा मीडिया ब्रीफिंग के दौरान की थी ।ऐसे में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने मंगलवार को बाईपास निर्माण के बाबत स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रोजेक्ट के बाबत जानकारी ली।इस दौरान इस बाईपास से लाभान्वित होने वाले गांवों अंधऊ,विराईच,खैरुल्लाहपुर,जफरापुर,बेलवा रसूलपुर,कटैला आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ जनसंवाद भी किया।इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अफसरों से भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।उनके साथ अवर अभियंता सुभाष चन्द्र,सहायक अभियंता अनिल वर्मा,अमित नागवंशी,संजय बिंद, मनोज सिंह,राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …