गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया । इस अवसर पर डॉ साक्षी राय (बी डी एस, डेंटल) एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस के रावत उक्त अवसर पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत उपस्थित डॉक्टर का माल्यार्पण करके किया। तदोपरांत डॉक्टर साक्षी राय ने बच्चों को ओरल हाइजीन के बारे में बताया एवं सैकड़ों छात्रों का डेंटल चेकअप भी किया ।डॉ एसo केo रावत ने बच्चों को आंखों से जुड़ी केयर के बारे में बताया जैसे समय समय से आंख धोना, उचित रोशनी में पढ़ाई करना एवं अन्य ।ओरल एवं डेंटल चेकअप के उपरान्त बच्चे काफी उत्साहित थे ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….