Breaking News

योगी सरकार का आदेश: समर्थ पोर्टल पर कराएं रजिस्‍ट्रेशन तभी मिलेगा स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश, सत्‍यदेव डिग्री कालेज में खुला रजिस्‍ट्रेशन काउंटर

शिवकुमार

गाजीपुर। स्‍नातक बीए, बीएससी, बीकॉम स्‍नातकोत्‍तर, एमए, एमएससी, एमकॉम सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अति अनिवार्य है। उत्‍तर प्रदेश शासन और पूर्वांचल विश्‍वविद्यालय जौनपुर के कुल सचिव के अनुसार समर्थ पोर्टल पर बिना रजिस्‍ट्रेशन के प्रवेश किसी भी दशा में नही होगा। 2025-26 सत्र में स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए इच्‍छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय 20 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करा लें नहीं तो एडमिशन संभव नही होगा। इस संदर्भ में सत्‍यदेव डिग्री कालेज, गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि सत्‍यदेव डिग्री कालेज में प्रवेश की प्रकिया तेजी से जारी है। कालेज में प्राचार्य एवं शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की बैठक कर शासन और विश्‍वविद्यालय के गाइडलाइन के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गयी कि पहले समर्थ पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन कराएं तभी स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश मिलेगा। उन्‍होने कहा कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकाम, एलएलबी, बीसीए, या अन्‍य किसी भी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करना अनिवार्य है। उन्‍होने बताया कि जनपद के सभी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सत्‍यदेव डिग्री कालेज में समर्थ पोर्टल पर नि:शुल्‍क रजिस्‍ट्रेशन काउंटर खुल गया है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्‍बर 7704905302, 7704905303, 7704905307 पर संपर्क करें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …