Breaking News

गाजीपुर: खरीफ मौसम में फसलोत्पादन के अपार अवसर- डा. दीपक प्रजापति

गाजीपुर। जुलाई माह खरीफ फसलोत्पादन के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीनो में से एक है׀ गाजीपुर क्षेत्र में इस माह मानसून आ चूका है और किसान अपने खेत में धान, अरहर, मूंग, उड़द और तिल आदि की खेती कर सकते है׀ धान की उत्तम खेती हेतु कृषि विज्ञान केंद्र अन्कुशपुर गाजीपुर के मृदा वैज्ञानिक डॉ दीपक प्रजापति ने बताया कि मृदा अच्छी मटियार या मटियार दोमट के साथ साथ सिचाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए׀ खेत को समतल करने के साथ मेढबंदी भी कर देनी चाहिए ताकि वर्षा का पानी अधिक मात्रा में संचित किया जा सके׀ रोपाई से पहले 2-3 बार खेत की जुताई हैरो से करे एवं पाटा लगाकर मट्टी को लेह युक्त एवं समतल बना दे׀ इनमे 2.5-3.0 किग्रा ट्राइकोडर्मा को 60 किग्रा गोबर की सड़ी खाद में मिलाकर हल्के पानी की छीटा देकर एक सप्ताह तक छाया  में सुखाने के बाद एक समान खेत में मिलाने से मृदाजनित रोगों में कमी आयेगी ׀ रोपाई हेतु 20 से 25 दिनों की पौध जिसमे 4-5 पत्तिया हो, लाइन से लाइन की दूरी 20 से 22 सेमी एवं पौध से पौध की दूरी 10 सेमी उपयुक्त होती है ׀ ध्यान देने वाली बात यह है कि पौध उखाड़ने से एक दिन पहले धान की नर्सरी में अच्छी सिचाई करें और रोपाई वाले दिन सुबह स्वस्थ, रोगमुक्त और शुद्ध किस्म के पौध को अलग करके 2-3 सेमी की गहराई में 2-3 पौधे जुलाई के प्रथम अथवा दुसरे सप्ताह तक रोपाई करने से अधिक उत्पादन प्राप्त होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …