Breaking News

सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण, कहा- बहन बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करने वाले एक जल्‍लाद को हमने किया है गिरफ्तार

आजमगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी कार्यवाही में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कल बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। वह जल्लाद हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। पैसे में सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है। हम समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे। हम धरती मां के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत 60 लाखवां पौधा लगाकर हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा, “हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधियों को चकनाचूर करके रहेंगे।” उन्होंने बताया कि यह पौधरोपण महाभियान 2025 केवल हरियाली बढ़ाने का नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति कृतज्ञता और भविष्य की सुरक्षा का अभियान है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में वन, खनन व पेशेवर माफिया हावी थे। उन्होंने अराजकता और अव्यवस्था को बढ़ावा दिया, जबकि आज प्रदेश ग्रीनवेव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …