Breaking News

आजमगढ़: मेहनाजपुर थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना परिसर स्थित आवास में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वे बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव के रहने वाले थे। बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेहनाजपुर थाने में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। वह लगभग नौ साल से थाने में इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कुछ महीने में उनका रिटायरमेंट होना था। नंदलाल का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता है। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार की सुबह नंदलाल आवास से निकलकर बाजार गए और चाय पीकर थाने में आ गए। यहां मालखाना खोलकर उन्होंने रिवाल्वर निकाली और अपने आवास में आ गए। यहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर लोग उनके आवास पर पहुंचे तब तक नंदलाल की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण नहीं पता चल सका है। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …