Breaking News

गाजीपुर: सीएम योगी से मिले भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह, लिया राजनीति का गुरुमंत्र

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह अपने पिता आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन आनंद सिंह, माता सरिता सिंह, एवं अपनी बहन डा. अदिति‍ सिंह के साथ राजधानी में सीएम योगी से मिले। इस संदर्भ में आदित्‍य सिंह ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा परिवार आशीर्वाद लिया। उन्‍होने बताया कि सीएम योगी ने उन्‍हे राजनीति का गुरु मंत्र दिया और कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। परिश्रम को कोई नजरअंदाज नही कर सकता है। उन्‍होने कहा कि सीएम योगी ने बताया कि इस बार गाजीपुर की यात्रा में समय अभाव के चलते वह आनंद भवन नही आ सके, शीघ्र ही वह स्‍पेशल कार्यक्रम बनाकर आनंद भवन आयेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …