Breaking News

स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रवेश के इच्‍छुक छात्र ऑनलाइन करें आवेदन

गाजीपुर। सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में बी०ए०, बी०काम० एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राऐं महाविद्यालय की वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर प्रवेश फार्म भरें तथा प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करें, साथ ही समस्त छात्र/छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने से पहले समर्थ पोर्टल पर सभी छात्र एवं छात्राओं को पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। जो छात्र एवं छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) नहीं करायेंगे उनका प्रवेश किसी भी दशा में नहीं लिया जाएगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) निःशुल्क है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …