Breaking News

पंचायत चुनाव के लिए 18 जुलाई से होगा वार्डों के पुनर्गठन का कार्य

लखनऊ। अगले साल होने वाले यूपी पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के पुनर्गठन का काम 18 जुलाई से शुरू करने की तैयारी है। पंचायतीराज निदेशालय की ओर से शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद अब वार्डों के नए सिरे से गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। जनसंख्या निर्धारण के बाद वार्डों के प्रकाशन का कार्य 22 जुलाई और 25-26 जुलाई से वार्डों के पुनर्गठन पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 13 अगस्त तक वार्डों का नए सिरे से गठन का कार्य पूरा कर राज्य निर्वाचन आयोग को ब्योरा भेज दिया जाएगा। 1000 की जनसंख्या पर वार्डों की संख्या नौ होगी, 1000 से 2000 के बीच जनसंख्या होने पर 11 वार्ड, 2001 से लेकर 3000 तक जनसंख्या पर 13 वार्ड और 3001 व उससे अधिक जितनी भी जनसंख्या हो 15 वार्ड बनाए जाएंगे। फिलहाल 504 ग्राम पंचायतें घटी हैं और अब इनकी संख्या घटकर 57695 हो गई हैं। ग्राम पंचायतों में अभी 731811 वार्ड हैं और करीब 4608 वार्ड घटेंगे। अब करीब 7.27 लाख ग्राम पंचायत वार्ड होंगे। वहीं क्षेत्र पंचायत में 250 और जिला पंचायत में 12 वार्ड घट सकते हैं। एक परिवार एक ही वार्ड में रहे इस पर पूरा जोर दिया जाएगा। जनसंख्या के अनुसार वार्डों के निर्धारण को लेकर अगर किसी को भी कोई आपत्ति होगी तो जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति उस पर सुनवाई करेगी। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 18 जुलाई से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो रहा है। 14 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर गणना करेंगे। ऐसे में वार्डों के पुनर्गठन का काम 13 अगस्त तक पूरा करने की तैयारी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …