Breaking News

आजमगढ़: गांगी नदी में मिला अर्धनग्न महिला का शव, दो दिन से थी लापता

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव स्थित गांगी नदी में बुधवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक अर्धनग्न महिला का शव पानी में देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय, कोतवाल विमल प्रकाश राय, फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड तथा एसओजी की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान चेवार पूरब बनवासी बस्ती निवासी 37 वर्षीय प्रनिला पत्नी भानु के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी। बुधवार की सुबह उसका शव गांगी नदी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। महिला के शरीर पर कपड़े पूरी तरह नहीं थे, जिससे घटना में हिंसा या दुर्व्यवहार की आशंका और गहराती है। पुलिस के अनुसार, मृतका का पति भानु घटना के बाद से फरार है, जिससे उस पर संदेह गहराया है। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। मृतका प्रनिला की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 6 वर्ष बताई जा रही है। महिला का मायका जौनपुर जनपद के बर्दिया गांव में स्थित है, जो घटना स्थल से ज्यादा दूर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के ससुर रामलाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पति भानु की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …