Breaking News

गाजीपुर: उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण नहीं लग पा रहा रौजा ओवर ब्रिज पर जीवन रक्षक जाली

गाजीपुर। सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को पत्रक सौंपा गया वही अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन से कुछ ऐसी घटनाए हो चुकी है जिसके कारण दोनो साइड में कुछ उचाई लिये हुए साइडर जाली की परम आवश्यकता है। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी हमने जिला जिलाधिकारी महोदय को इस संबंध में पत्रक सौंप चुके है परन्तु जिलाधिकारी द्वारा इस कार्य में पूरी तरह से उदासीनता दिखाई गई है जिससे ये स्पष्ट होता है कि अधिकारियों का जन सरोकार में कोई रुचि नहीं है। गत दिनों कई व्यक्तियों का गिरने के कारण  मृत्यु हो चुकी है ऐसी घटनाए पुनः होने की सम्भावना की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो साइडर की सुरक्षा आवश्यक है। वही अभिनव सिंह ने जिलाअधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान मे रखते हुए रौजा ओवरब्रीज के दोनो साइडरों पर सुरक्षा कवच बनाने हेतु जालीदार साइड लगवाने की संबंधित अधिकारी को निर्देशित करे जिससे लोगों की जान माल की सुरक्षा के साथ साथ जाली लगाने से गाज़ीपुर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। साथ में सपा नेता अभिनव सिंह ने यह भी  कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर कंचन रावत, रीना यादव, राजदीप रावत,वेद प्रकाश,रामबिलास यादव,मोहन रावत,लड्डन खा,अतुल यादव  आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …