मऊ। रोटरैक्ट क्लब ऑफ प्राइड मऊ का तीसरा स्थापना समारोह रविवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में नगर के इंद्रप्रस्थ मैरेज हॉल के सभागार में सपन्न हुआ। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और वर्ष 2024-25 के सफल समापन पर पूरे क्लब को बधाई दी गई। इस अवसर पर रोटरैक्टर सूर्यांशु सर्राफ को रोटरैक्ट क्लब ऑफ प्राइड मऊ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही रोटरैक्टर वेदांत वर्मा को सचिव का दायित्व सौंपा गया। दोनों को उनके नए पदों पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं, इसी के साथ रोटरैक्टर सिद्धांत पाल को कोषाध्यक्ष, रोटरैक्टर उत्सव जायसवाल को पब्लिक इमेज चेयर, रोटरैक्टर अभय गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। साथ ही अन्य पदों पर क्लब के युवाओं को ज़िम्मेदारी दी गई। रोटरैक्टर सूर्यांशु ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि “हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। युवा शक्ति का उद्देश्य केवल विकास नहीं, अपितु सेवा भी होना चाहिए।” सचिव रोटरैक्टर वेदांत वर्मा ने भी क्लब की योजनाओं और पारदर्शी संचालन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस समारोह में वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूरे क्लब को उनके अथक प्रयासों, सेवा कार्यों और सामुदायिक योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी गई। क्लब ने बीते वर्ष में रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता जैसे कई जनसेवा कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कार्यक्रम की मुख्य अथिति हाईकोर्ट में अधिवक्ता व मंडल रोटरेक्ट रिप्रेजेन्टेटिव रोटरैक्टर माही भान ने कहा कि मऊ के रोटरैक्ट के युवाओं ने जो कार्य किया है वह क़ाबिले तारीफ़ है। हमें आशा है कि नए सत्र की कमेटी भी कुछ अलग काम कर नए मुकाम हासिल करेगी। उन्होंने कहा 2025-2026 का पूरा सत्र वह मिशन शक्ति के नाम पर कार्य करेंगी। विशिष्ट अतिथि कामदेश्वर सिंह ने कहा रोटरैक्ट मऊ प्राइड कम समय में जो पहचान बनाई है वह नज़ीर है। मुख्य अतिथियों और क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा, “रोटरैक्ट क्लब ऑफ प्राइड मऊ ने बीते वर्ष जो ऊंचाइयाँ छुई हैं, वह सभी के लिए प्रेरणा है। नई टीम भी उसी समर्पण के साथ आगे बढ़ेगी, ऐसा हमें पूरा विश्वास है। इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल, सचिव रोटेरियन विजय बहादुर पाल, रोटरी क्लब के सचिव डा. ख़ालिद, राकेश गर्ग, डा. रितेश अग्रवाल, सौरभ मद्धेशिया, अतुल जायसवाल, विजय सर्राफ़, नीलम सर्राफ़, विशाल शर्मा, जितेंद्र राखोलिया आदि मौजूद रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….