Breaking News

आजमगढ़: पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षो में हुआ मारपीट, एक की मौत, दो घायल

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अजय कुमार (37) के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी (29) और संदीप कुमार (31) का इलाज आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि अजय कुमार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में गांव के ही संदीप से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके चाचा शैलेश नाराज रहते थे। इसी रंजिश के चलते पहले भी कई बार उनके जेठ अजय कुमार, सास निर्मला और परिवार के अन्य लोगों पर हमला किया जा चुका है। मंजू ने बताया कि एक दिन पहले ही शैलेश ने अजय कुमार के बच्चों से मारपीट की थी। अजय उस समय बिहार में थे, घटना की जानकारी पर आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले शैलेश को 151 के तहत गिरफ्तार कर शाम को ही जमानत पर छोड़ दिया।इधर, उसी रात अजय कुमार पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपी शैलेश आजमगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत है। मंजू ने आरोप लगाया कि जीयनपुर थाने की पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …