Breaking News

मिर्जापुर: रील बनाने के चक्कर में स्कार्पियो ने चार को रौंदा, एक की मौत

मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। जिले के चुनार थाना क्षेत्र के जमुई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने चार लोगों रौंद दिया। हादसा रील बनाने के चक्कर में हुआ। इस दौरान एक की मौत हुई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो हैंडपंप तोड़ते हुए घर में घुसा, जिससे हादसा हुआ। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया। उधर, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …