Breaking News

मऊ: महिला जिला चिकित्सालय में 111 गर्भवती व प्रसुताओं को रोटरी क्‍लब प्राइड ने बांटा पौष्टिक आहार

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड द्वारा जिला महिला अस्पताल में गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को 111 पैकेट प्रोटीन पाउडर व पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इसमें प्रोटीन पाउडर, चना, खजूर, केला, दलिया व गुड इत्यादि शामिल रहा। सोमवार को कार्यक्रम संयोजक गिरधर अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी का प्राइड के सदस्य जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे जहां प्रसूताओं को प्रोटीन पाउडर के साथ ही पौष्टिक आहार वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहाकि स्वस्थ जच्चा और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ भारत का मूल आधार हैं। नवजात शिशु व प्रसूता की उचित देखरेख से ही बच्चा निरोध होगा। जिससे स्वस्थ भारत की कल्पना की जा सकती है। इस कार्यक्रम में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ सैन्याल, डॉ कंचन लता व पूरे नर्सिंग टीम के साथ आहार वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड चेयरमैन आशीष अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अतुल जायसवाल, मनीष सर्राफ, अनूप खंडेलवाल, गिरीराज अग्रवाल, सौरभ मद्धेशिया, बृजेश ओमर, अजय अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल सहित सभी सदस्य शामिल रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …